Flash Story
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भारी बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क, जर्जर भवनों और जलभराव पर सख्त निगरानी

भादरा। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जलभराव की स्थिति से निपटने को लेकर उपखंड कार्यालय में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी कल्पित श्योराण ने की, जिसमें विधायक संजीव बेनीवाल सहित तहसीलदार, पंचायत समिति विकास अधिकारी, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी, पीएचईडी, सिंचाई विभाग, जेडीवीवीएनएल सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण दल गठित, खतरनाक भवनों पर लगे संकेतक

बैठक में उपखंड क्षेत्र के सरकारी और निजी भवनों की स्थिति की समीक्षा की गई। उपखंड अधिकारी ने निरीक्षण दल गठित कर भवनों का भौतिक निरीक्षण करवाया। निरीक्षण के बाद जर्जर भवनों पर चेतावनी संकेतक लगाए गए। साथ ही जलभराव वाले स्थलों की सूची तैयार कर जरूरी स्थानों पर भी संकेतक लगवाए गए। इससे आमजन को सावधानी बरतने में मदद मिलेगी और प्रशासन समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित कर सकेगा।

शिवपुराबास व मोची मोहल्ले में बोरिंग, रिडकोर से भी समन्वय

शहरी क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों जैसे शिवपुराबास, अंबेडकर चौक के पास मोची मोहल्ला और राजकीय चिकित्सालय के पास बोरिंग कुओं की स्थापना के निर्देश दिए गए हैं। मोती पैलेस के पास जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर रिडकोर कंपनी से संपर्क कर पानी निकासी के लिए समन्वय किया गया है। वहीं, जिन स्कूल भवनों के ऊपर से बिजली लाइन गुजर रही है, वहां लाइन शिफ्ट करने और ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।

शहरी-ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जलनिकासी की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

बैठक में नगरपालिका और पंचायत समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे जलभराव वाले स्थलों की लगातार सफाई सुनिश्चित करें। तालाब, जोहड़ जैसे स्थलों पर समय-समय पर सफाई करवाई जाए। इसके अलावा जल निकासी के लिए वॉटर पंप और जनरेटर की मदद से पानी हटाने की योजना भी बनाई गई है। जर्जर भवनों की सूची बनाकर उन पर चेतावनी चिन्ह लगाए जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना की आशंका से पहले ही निपटा जा सके।

Back To Top