Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण व वृक्षारोपण

79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री तनवीर चौधरी जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्तागण को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया जिसमें गुलमोहर, अमलताश, नीम आदि के पौधे लगाए गए। उक्त कार्यक्रम में  पृथ्वी पाल सिंह विशिष्ठ न्यायाधीश एनडीपीएस, गजेंद्र सिंह तेनगुरिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,  दीपक पाराशर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01, श्रीमती सुनीता बेड़ा सज्जन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रवि प्रकाश बाकोलिया, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  राकेश कुमार प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड,सुश्री मीनाक्षी अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट,  अविनाश चांगल, ग्राम न्याय अधिकारी,  नरेंद्र माली, अध्यक्ष, बार संघ, प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण, न्यायिक कर्मचारीगण, अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम जिला न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मानव उत्थान सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान से किया गया।

Back To Top