Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

डीसीसी कार्यालय में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

हनुमानगढ़। आजादी की 79वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को टाउन में रावतसर रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मुख्य अतिथि डीसीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने ध्वजारोहण किया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
ध्वजारोहण के बाद ध्वज गीत व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ
देश की आजादी के लिए किए गए स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस पार्टी के योगदान की चर्चा करते हुए गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। ध्वजारोहण के बाद सुरेन्द्र दादरी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अर्थ है, ब्रिटिश शासन से भारत की आजादी का जश्न। यह दिन 15 अगस्त 1947 को भारत के ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र होने की याद दिलाता है। यह दिन न केवल एक राष्ट्रीय अवकाश है, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि भारत को अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और आंदोलनकारियों का योगदान रहा है। महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह सहित अन्य कई नेताओं ने अपने-अपने तरीकों से आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। दादरी ने कहा कि कांग्रेस के संघर्ष का मकसद केवल स्वतंत्रता हासिल करना नहीं बल्कि समाज में समानता लाना भी था। कांग्रेस ने वैश्विक मंच पर भारत को अग्रणी देश में लाया। आज फिर लोकतंत्र और संविधान को भाजपा की ओर से प्रायोजित तरीके से कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस प्रकार कांग्रेस ने देश को आजाद कराया व लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करते हुए व देश की एकता और अखंडता के लिए हमारे नेताओं ने कुर्बानी दी। आज फिर लोकतंत्र को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। आज हमें एक ऐसी सरकार चाहिए जो दलित-पिछड़े और गरीब वर्ग को साथ में लेकर चले। देश में आज ऐसी सरकार की जरूरत है जो एकता की बात करे। आज हमारे सामने दलित-गरीब, वंचित व शोषित को अधिकार दिलाने की चुनौती है। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, संगठन महामंत्री गुरमीत सिंह चंदड़ा, उपाध्यक्ष जयदेव भिड़ासरा, बदरूद्दीन टाक, करणीसिंह राठौड़, जगदीश राठौड़, महामंत्री मनोज सैनी, प्रवक्ता व सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, सोशल मीडिया प्रभारी जयराम ढुकिया, सचिव मोहम्मद हुसैन खोखर, राजेश पुरी, विजेन्द्र साईं, राकेश चिलाना, हनुमानगढ़ शहर ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुलोचना बावरी, मण्डल अध्यक्ष यश चिलाना, सेवादल से महेन्द्र चतुर्वेदी, बंशीलाल, रामनिवास वर्मा, धर्मेंद्र, मामराज परिहार, जयपाल गिरी, शिशपाल लदोइया, रोहताश ज्याणी, भीम ज्याणी, कुलविन्द्र सिंह, अशोक कुमार, सावित्री देवी, साक्षी, राकेश सोलंकी, अनूप चौधरी, विजय टाक, मनीष गर्ग, मदीना बाई, विकास सैनी, विनोद गुरुसर, शाहरूख खान कुरैशी, आमिर खान, योगेश वर्मा, यूसुफ, सुरेन्द्र खटीक, गोविन्द रैगर, तारिफ खान सहित कई अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Back To Top