Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

मक्कासर में जलभराव से विस्थापित 13 परिवारों के लिए अस्थायी आश्रयस्थल का जिला परिषद् सीईओ ने किया निरीक्षण

   ग्राम पंचायत भवन, विद्यालय और धर्मशाला में ठहराव की व्यवस्था; भोजन, स्वास्थ्य जांच और रोजगार की गारंटी

हनुमानगढ़, 2 सितंबर। जिले में अतिवृष्टि के कारण मक्कासर गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके चलते 13 परिवारों के कुल 52 सदस्य अस्थायी रूप से विस्थापित हुए हैं। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत भवन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय और धर्मशाला में उनके ठहरने की व्यवस्था की है।

मंगलवार को जिला परिषद सीईओ श्री ओपी बिश्नोई ने शेल्टर कैंपों का निरीक्षण किया और बताया कि सभी विस्थापित परिवारों के लिए भोजन और रहने की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही रोशनी की व्यवस्था भी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सदस्यों की स्वास्थ्य जांच के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि किसी को भी चिकित्सकीय परेशानी न हो।

उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को महात्मा गांधी नरेगा के तहत शीघ्र रोजगार उपलब्ध कराने की अनुशंसा भी की गई है। सीईओ ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जलभराव अथवा निचले क्षेत्रों में पानी की अधिक आवक से किसी भी व्यक्ति को कठिनाई न हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस और अलर्ट है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएगी और प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Back To Top