Flash Story
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन

केंद्र सरकार की ओर से क्या है बड़ा ऐलान-कौनसी बड़ी सौगात मिलने वाली है किसानों को दीवाली पर

नई दिल्ली/जयपुर: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के इंतजार के बीच केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। 11 अक्टूबर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दिन प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन पर आत्मनिर्भर योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी है।

क‍िसानों के ल‍िए बड़ा ऐलान

कृषि मंत्री के मुताबिक 42000 करोड़ से ज्यादा योजनाओं की सौगात किसानों को मिलेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दालों में हम अभी भी आत्मनिर्भर नहीं बन पाए हैं। जबकि हम सबसे बड़े उत्पादक हैं। दालों में आत्मनिर्भरता पाने के लिए दलहन मिशन का लक्ष्य 2030-31 तक रखा गया है। इस दौरान दालों के क्षेत्रहल 275 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 310 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह दालों का उत्पादन भी 242 लाख टन से बढ़ाकर 350 लाख टन करना है।

किसानों को मुफ्त में मिलेंगे बीज

ICAR किसानों के लिए दलहन के हाइब्रिड बीज बनाएगी। किसानों को बीजों की मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि 126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों को बांटे जाएंगे। इसके अलावा 88 लाख निशुल्क बीज के किट भी बांटे जाएंगे। किसानों को पारंपरिक बीज के साथ हाइब्रिड बीजों के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। रबी के इस सीजन से ही बीज द‍िए जाएंगे। इसके अलावा 1000 प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। पीएम मोदी इस योजना की शुरुआत करेंगे।

पीएम धन धान्य योजना की होगी शुरुआत

इसके अलावा 11 अक्टूबर को पूसा इंस्टीट्यूट से प्रधानमंत्री मोदी धन धान्य कृषि योजना का भी शुभारंभ करेंगे। इस योजना के तहत कम उत्पादकता वाले जिलों का चयन किया जाएगा और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए खास प्रयास किए जाएंगे। इन जिलों के किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाकर राष्ट्रीय औसत के आसपास लाने की कोशिश करेंगे। पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत 11 विभागों की 36 योजनाओं को मिलाकर किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री सफल FPO (किसान उत्पादन संगठन), प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों और व अन्य किसानों से अलग-अलग संवाद करेंगे। इन योजनाओं की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण 731 विज्ञान केंद्रों, 113 आईसीएआर संस्थान, मंडियों, किसान समृद्धि केंद्रों में किया जाएगा। माना जा रहा है कि सवा करोड़ किसान इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 11 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों के खाते में नहीं भेजी जाएगी। ऐसे में 9.7 करोड़ किसानों का 2000 रुपये का इंतजार बढ़ गया है।

क्या दिवाली के बाद मिलेगी सौगात

अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त को लेकर कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि पिछली 3 किस्तों की तारीखों को देखें तो उम्मीद जताई जा सकती है कि दिवाली से पहले किसानों को सौगात मिल जाए। 3 में से 2 बार किसानों को 2-2 हजार रुपये दिवाली से पहले ही मिल गए थे। जबकि एक बार कुछ दिन की देरी हुई थी। 2024 में दिवाली से पहले 5 अक्टूबर को ही किसानों को पैसा मिल गया था। जबकि 2022 में भी दिवाली से पहले 17 अक्टूबर को खाते में 2000 आ गए थे। हालांकि 2023 में थोड़ी देरी हुई थी और 15 नवंबर को पैसा मिला था।

Back To Top