Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

लाइव डिबेट में कौन भिड़ा बीजेपी प्रवक्ता से, भाजपा नेता बोले- पागल आदमी है

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद नरेश मीणा ने भी नामांकन दाखिल करने की घोषणा कर दिया। प्रमोद जैन भाया को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नरेश मीणा कांग्रेस पर जमकर बरसते भी नजर आ रहे हैं। वही, समरावता हिंसा और झालावाड़ स्कूल हादसे समेत कई मामलों में बीजेपी के खिलाफ भी मुखर है। एक टीवी डिबेट में नरेश मीणा बीजेपी प्रवक्ता पंकज मीणा से भिड़ ग।. मामला इस हद तक गरमा गया कि दोनों के बीच बहस तू-तड़ाक तक पहुंच गई। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता भी मौजूद थे, जिन्हें नरेश मीणा ने खरी-खोटी सुना दी।

वो किरोड़ीलालजी के चरण चूमता था- बीजेपी प्रवक्ता

बीजेपी नेता पंकज मीणा के साथ बहस में उलझे नरेश मीणा ने कहा कि पंकज मीणा होशियारी मत दिखा, तमीज से बात कर। इसके बाद भाजपा प्रवक्ता ने जवाब दिया, “सारा दिन बकवास करता रहता है और चुपचाप रहकर काम कर. किरोड़ीलालजी के चरण चूमता था, पागल आदमी है।” इसके बाद नरेश मीणा ने बीजेपी प्रवक्ता से कहा कि जो व्यक्ति कभी पंच नहीं बना वो बोल रहा है। इसके जवाब में पंकज मीणा ने कहा, “तू कौनसा सांसद बन गया। 4 पार्टी बदल गई और हर जगह लड़ाई करता घूमता है।”

14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे नरेश मीणा

उपचुनाव अगले महीने 11 नवंबर को प्रस्तावित है और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. विधानसभा उपचुनाव के लिए नरेश मीणा 14 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। जानकारी के मुताबिक, समर्थकों के साथ नरेश मीणा अंता रिटर्निंग ऑफिसर पहुंचेंगे. इस बीच कई दलों से चर्चा की बात भी सामने आ रही है।

Back To Top