Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

झुंझुनूं जिले को देंगे कौनसी-कौनसी मिलेंगीं कई बड़ी सौगात

जयपुर-झुंझुनूं/मंड्रेला। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के शनिवार को मंड्रेला दौरे में जिले को कई बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद है। दौरे के दौरान लगभग 1100 करोड़ रुपए की लागत से बन रही कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना का शिलान्यास किया जा सकता है। यह परियोजना सूरजगढ़ और उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

 

इसके साथ ही मंड्रेला नगर पालिका क्षेत्र और उससे जुड़ी नौ पंचायतों बजावा सूरों कातिगियासलांबाअलीपुरबुडानियाधत्तरवालाखुडियाबदनगढ़ और मंड्रेला को इस कैनाल से जोडऩे की घोषणा की जा सकती है। जानकारी के अनुसार इस दौरान यमुना जल परियोजना की डीपीआरविस्तृत परियोजना रिपोर्ट की प्रगति पर भी चर्चा होगी। साथ ही झुंझुनूं जिले के वंचित गांवों तक पेयजल आपूर्ति के लिए नई योजनाओं की घोषणा करने करने की उम्मीद है।

पुनर्वास भवन का भी होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री झुंझुनूं में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निर्मित पुनर्वास भवन का उद्घाटन भी करेंगे। यह भवन दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के उपयोग के लिए तैयार किया गया है।

ये रहेगा सीएम भजनलाल का शेड्यूल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर 1.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से मंड्रेला के लिए प्रस्थान करेंगे और 2.25 बजे कार्यक्रम स्थल लाठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिलराज्य के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल व जिले के प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत भी शामिल होंगे। यहां कर्मभूमि से मातृभूमि अभियानजल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत 500 वाटर रिचार्ज बोर परियोजना का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2.25 से 3.25 बजे तक चलेगा।

15 स्वास्थ्य भवनों का लोकार्पण होगा

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान जिले में नवनिर्मित 15 स्वास्थ्य भवनों का लोकार्पण करेंगे। इनमें सीएचसी इस्लामपुरपीएचसी वाहिदपुरासोनासरलालपुरभामरवासीचुड़ैलाभीमसरकांकरियाबलौदा तथा मंडावासूरजगढ़ और पिलानी ब्लॉकों में बनी पब्लिक हेल्थ यूनिटें शामिल हैं। इसके अलावा बड़सरी का बासबांकोटी और देवता गांवों में बने उपकेंद्र भवनों का भी शुभारंभ किया जाएगा।

विवादों में रहे चुड़ैला सीएचसी का भी होगा लोकार्पण:

हाल ही में चर्चा में आए चुड़ैला सीएचसी भवन का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। उल्लेखनीय है कि 5 अक्टूबर को मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने इसका उद्घाटन करने का प्रयास किया था। लेकिन प्रशासन ने अधूरे निर्माण कार्य का हवाला देकर कार्यक्रम रोक दिया था। इस विवाद के बाद अब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में चुड़ैला सीएचसी भवन को भी आधिकारिक लोकार्पण सूची में शामिल किया गया है।

इन उम्मीदों पर टिकी रहेंगी नजरें:

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर मंड्रेला क्षेत्र में उत्साह और उम्मीदें चरम पर हैं। स्थानीय लोग वर्षों से रोडवेज बस डिपोबिजली निगम और जलदाय विभाग के एईएन कार्यालय की स्थापनाउप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा तथा सीएचसी को उप जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके साथ ही सीवरेज व्यवस्था में सुधार और 33 केवी एचटी लाइन की शिफ्टिंग भी प्रमुख मांगों में शामिल हैं।

Back To Top