Flash Story
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन

स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर निकली साइकिल रैली

हनुमानगढ़। स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ संडे साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार सुबह एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। क्लब के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली की शुरुआत टाउन स्थित सेंट्रल पार्क से हुई और यह जिला एवं सत्र न्यायाधीश हनुमानगढ़ के आवास तक पहुंची। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तनवीर चौधरी, जिला एवं सत्र न्यायधीश (एसीबी, बीकानेर) अमित कड़वासरा, एससीएसटी न्यायाधीश डॉ. सरिता स्वामी, पूर्व न्यायधीश महावीर स्वामी, जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक जनेश तंवर, विधायक गणेशराज बंसल और भाजपा प्रत्याशी अमित सहू, डीएसपी रणवीर सांई, आयुक्त सुरेन्द्र यादव, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, होमगार्ड कमांडेट प्रियका कड़वासरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली वापस सेंट्रल पार्क में आकर संपन्न हुई।
इस साइकिल रैली में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों के विद्यार्थियों, स्काउट गाइड, होमगार्ड के जवानों सहित सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने 20 किलोमीटर की दूरी तय कर साइकिलिंग के माध्यम से स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के समापन पर सेंट्रल पार्क में योग और जुम्बा सत्र का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व आमजन ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।


योग सत्र में योगाचार्य डॉ. सरिता स्वामी ने विभिन्न योग क्रियाओं के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने का संदेश दिया। उन्होंने शीर्षासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे आसनों के लाभों की विस्तृत जानकारी दी और लोगों को नियमित रूप से योग करने का आह्वान किया। वहीं, जुम्बा सत्र में मास्टर ट्रेनर कोमल सैनी और धनश्याम मोर्या ने अपनी टीम के साथ ऊर्जावान प्रस्तुति दी, जिसका बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने आनंद उठाया।
एससीएसटी न्यायाधीश डॉ. सरिता स्वामी ने साइकिलिंग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने लोगों से नियमित रूप से साइकिल चलाने और योग करने की अपील की। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पारस जैन और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश बाजिया ने भी साइकिलिंग को हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया और लोगों को इसे दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।


आयोजन समिति के सदस्य पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मशीनी युग में जो व्यक्ति स्वेच्छा से साइकिल चलाता है, वह स्वास्थ्य का ब्रांड एंबेसडर है। ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए ताकि शहर में साइकिल की संस्कृति विकसित हो सके। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से साइकिल ट्रैक की मांग की, जिस पर जिला कलक्टर व जनप्रतिनिधियों ने जल्द ट्रैक बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने शहर में अधिक से अधिक साइकिल ट्रैक विकसित करने पर भी जोर दिया, जिससे नॉन मोटरराईज ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिले।
आयोजन समिति सदस्य जोधा सिंह भाटी और पवन सरावगी ने बताया कि पिछले छह वर्षों से क्लब हर रविवार को लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित कर रहा है। जंक्शन और टाउन में महिला विंग का गठन किया जा चुका है, जिसमें महिलाएं उत्साहपूर्वक जुड़ रही हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सप्ताह में एक दिन साइकिल से कार्यालय आने का आह्वान किया।
इस रैली की खास बात यह रही कि इसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला कलक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला एवं सत्र न्यायधीश (एसीबी, बीकानेर) अमित कड़वासरा, सहायक निदेशक अभियोजन पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जोधा सिंह भाटी, कमांडेंट प्रियंका कड़वासरा, पूर्व न्यायाधीश महावीर स्वामी, एसकेडी संस्थापक बाबूलाल जुनेजा, डॉ. एमपी शर्मा, एसीजीएम रविप्रकाश बाकोलिया, किशोर न्याय बोर्ड के न्यायाधीश राकेश कुमार, ग्राम न्याय अधिकारी अविनाश चांगल, पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता अनिल अग्रवाल, डॉ. केके शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, डॉ. मदन पारीक, डॉ. नरेश सकलेचा, डॉ. मदन सिंह शेखावत, डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. रीटा सेठी, डॉ. प्रेरणा राठौड़, डॉ. राजेश सेतिया, पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि जय प्रकाश, सीआई अनिल कुमार, संतोष राजपुरोहित, अमर सिंह राठौड़, लोक अभियोजक संपत गुप्ता, अलंकार सिंह, नितिन छाबड़ा, सतपाल लिम्बा, राहुल सारस्वत, सविता कड़वासरा, सुमेर कंवर, हेमलता खिच्ची, आंचल अरोड़ा, प्रियंका राठौड़ सहित अनेक शहरवासी साइकिलों के साथ शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में विशेष साइकिल लॉटरी निकाली गई, जिसमें एक पुरुष और एक महिला को पुरस्कार स्वरूप साइकिल दी गई। आयोजन को सफल बनाने में कॉडिनेटर कृष्ण जांगिड़, तेज नारायण परिहार, पुरूषोत्तम शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह शेखावत, जोधा सिंह भाटी, बालकृष्ण थरेजा, पवन सरागवी, सौरभ बत्तरा, दीपक बंसल, आनंद जोशी, दीपक धुड़िया, रामनिवास मांडण, राजेंद्र लदोइया, त्रिभुवन सिंह राजवी, रोहित चौधरी, विजय ठकराल, दिव्यप्रताप राजवी, मनोज सुथार, विजेंद्र सिंह शेखावत, साजिद खान, पदम सिंह राठौड़, मनोज सैनी पार्षद, सुमन शर्मा, हेमलता खिच्ची, विनोद अग्रवाल, संजय जैन, अजय भार्गव, शशिकांत सोनी, अजय बंसल, डॉ. केके शर्मा, सरपंच रोहित स्वामी, सुरेश राजपुरोहित, संदीप सहगल, गुलजार पटवारी, सुभाष पेरोकार, राजेंद्र वर्मा, अमन मदान सहित कई समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति सदस्य पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा लोगों से इस मुहिम को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Back To Top