Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

*विधायक गणेश राज बंसल व सुमित रणवा ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

*- जंक्शन बाजार में घूमकर व्यापारियों से मिले, स्नेह मिलन समारोह के लिए किया आमंत्रित*
हनुमानगढ़। दीपावली पर्व के अवसर पर शनिवार शाम विधायक गणेश राज बंसल एवं नगर परिषद के निवर्तमान सभापति सुमित रणवा ने जंक्शन बाजार क्षेत्र में पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को स्नेह मिलन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।


विधायक बंसल और सुमित रणवा ने जंक्शन भगत सिंह चौक से कार्यक्रम की शुरुआत की। वहां से उन्होंने पूरे मुख्य बाजार क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार की प्रत्येक दुकान पर जाकर व्यापारियों से मुलाकात की, हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं और दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा और मिष्ठान वितरित कर उनका स्वागत किया।
विधायक बंसल ने इस मौके पर कहा कि दीपावली का पर्व सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और एकता का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों को एक साथ आकर खुशियाँ बाँटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ की व्यापारी संस्कृति सदैव जीवंत और उत्सवमयी रही है, जो शहर की पहचान बन चुकी है।
निवर्तमान सभापति सुमित रणवा ने कहा कि दीपावली का त्यौहार लोगों को जोड़ने और आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ करने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन राम श्याम की में किया जाएगा, जिसमें नगर के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान बाजार में दीपों की रौशनी, सजावट और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। व्यापारी बंधुओं ने भी विधायक बंसल और रणवा को दीपावली की बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

Back To Top