Flash Story
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन

बस स्टैंड का जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई व व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

हनुमानगढ़, 21 अक्टूबर। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने मंगलवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित बस स्टैंड और बस डिपो का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निःशुल्क रैन बसेरा/आश्रय स्थल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लिया।

जिला कलेक्टर ने बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर अव्यवस्था या गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है, इसलिए शौचालयों और प्रतीक्षालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. यादव ने बस स्टैंड परिसर से अवांछित पोस्टर और होर्डिंग्स को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही, बस स्टैंड में घूमने वाले निराश्रित पशुओं की शिफ्टिंग के लिए भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने आधुनिक शौचालय और स्नानागार में आवश्यक सुधार करने तथा आने वाले ठंडे मौसम को देखते हुए रैन बसेरा में गर्म कपड़े, कंबल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के दौरान कोई भी व्यक्ति खुले में रात न बिताए, इसके विशेष प्रबंध रखें। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त श्री सुरेंद्र यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Back To Top