Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जड़ी बूटी बेचने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति को 18 हजार की चपत लगाने वाला व्यक्ति काबू ।

जड़ी बूटी बेचने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति को 18 हजार की चपत लगाने वाला व्यक्ति काबू ।

 

ऐलनाबाद, 14 दिसंबर (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति से 18 हजार रुपए छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गांव बकरियांवाली निवासी बनवारी लाल पुत्र चुन्नीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बतलाया कि गांव रूपवास में सेम नाले के नजदीक हिस्से पर खेती बाड़ी करता हूं । पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीती 9 सितंबर 2025 को मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आया और उसे जड़ी बूटी व नग बेचने का झांसा देकर बैठा लिया । कुछ सामान लेकर मैंने उसे पैसे देने चाहे तो उक्त व्यक्ति ने मेरा पैसों से भरा हुआ पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल लेकर मौका से फरार हो गया । थाना प्रभारी ने बताया की पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गईल थी । जांच के दौरान नाथूसरी चौपटा थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संजू पुत्र जरनैल सिह निवासी वार्ड न. 11 सपेरा बस्ती पहेवा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह सपेरा जाति से आता है और अपने परिवार का गुजारा करने के लिए जड़ी बूटी व नग बेचने का काम करता हूं मेरी नियत खराब होने की वजह से मैंने छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दिया था । नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशान देही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीनी गई राशि बरामद कर ली गई है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

Back To Top