Flash Story
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

-योग ही आत्म निर्माण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग : हेमराज सपरा

ऐलनाबाद, 20 दिसंबर( रमेश भार्गव )
पतंजलि योग परिवार ऐलनाबाद, जिला सिरसा एवं ग्राम पंचायत ढाणी शेरावाली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के चौथे दिन योग अभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर पतंजलि सोशल मीडिया हरियाणा सह-राज्य प्रभारी एवं मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा, महामंत्री मास्टर राजेन्द्र प्रसाद तथा तहसील मीडिया प्रभारी नवशेर सिंह निरंजन गिदड़ा उपस्थित रहे। मुख्य योग शिक्षक व सहयोगी शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासनों तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।मुख्य योग शिक्षक ने योग के महत्व पर बात करते हुए योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के विचारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण और आत्म निर्माण से राष्ट्र निर्माण संभव है। यदि शरीर और मन स्वस्थ नहीं होंगे तो लक्ष्य की प्राप्ति कठिन होती है। नियमित योग अभ्यास से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।चौथे दिन के योग सत्र में सरपंच नाथूराम बरावड़, हनुमान गोदारा, डॉ. कुलदीप मुदलिया समिति मेंबर,रोहतास कुमार, सुरजीत, ओमप्रकाश, सुभाष, रमेश बरावड़, युगराज घोडेला, मुकेश कुमार फौजी, लवीश कुमार, धर्मवीर, प्रदीप सहारण, विशाल, सुरजीत सिंह, लालचंद, राजेश सिहाग, विनोद कुमार, सुनील भादू, विजयपाल, सतपाल सहित अन्य ग्रामीण व योग साधक उपस्थित रहे।
पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।

Back To Top