Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

नंदराम की ढाणी में कांग्रेस की बैठक, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

हनुमानगढ़। नंदराम की ढाणी में कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सूरतगढ़ के लोकप्रिय विधायक डूंगरराम जी गेदर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मारवाल ने की। इस अवसर पर फूड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हनुमानगढ़ के अध्यक्ष रामलाल किरोड़ीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर अतिथियों का साफा पहनाकर एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डूंगरराम गेदर ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार काम के नाम पर जनता को गुमराह करने का कार्य कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और व्यापारियों की समस्याओं पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। गेदर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आमजन, किसान, मजदूर और व्यापारियों के हितों की रक्षा की है, जबकि वर्तमान सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित रह गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों और जनहितकारी कार्यों को पहुंचाएं।
कांग्रेस व्यापार एवं उद्योग हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मारवाल ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापार एवं उद्योग से जुड़े लोगों को आज अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जीएसटी, बढ़ती टैक्स दरें, बिजली के महंगे बिल और प्रशासनिक जटिलताओं ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करेगी। मारवाल ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी समय में कांग्रेस एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय कांग्रेस नेताओं द्वारा किया गया और बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में पवन कुमार सिंहमार, डॉ. मनमोहन राजोतिया, राम पाथडिया , रामस्वरूप भाटिवाल , विक्रम लदोईया , भूप सिंह बालोदा , कृष्ण कुमार स्वामी गुलजारी नोखवाल  नौरंग लाल पिंगोरिया  नौरंग लाल सिहमार  ताराचंद पिंगोरिया  हरिराम टांक धर्मपाल गेदर सुभाष गेदर धर्मपाल हरकीया राजू सिंहमार  राजेन्द्र जोशी  लादूराम मित्र रजीराम टाक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Back To Top