Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

परिजनों को सौंपा 24 लाख की सहायता राशि का चेक

ऐलनाबाद, 06 जनवरी( रमेश भार्गव )
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मचारी स्व. सोनू की आकस्मिक मृत्यु के बाद एक्सिस बैंक ने उनके परिवारजनों को 24 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा। अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत की उपस्थिति में बैंक अधिकारियों ने स्व. कर्मचारी के परिवार को सहायता राशि का चैक सौंपा। बैंक अधिकारियों ने कर्मचारी की पत्नी पूनम को 20 लाख रूपये तथा उनके पुत्र सत्यम कुमार को शिक्षा के लिए चार लाख रूपये का चैक सौंपा।
बैंक के एरिया हैड विक्रम सिंह ने बताया कि कर्मचारी स्व. सोनू एचकेआरएनएल के माध्यम से जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यरत थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। बैंक नियमों के अनुसार कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को यह सहायता राशि प्रदान की गई है। इस दौरान ब्रांच मैनेजर अशोक कुमार, सुनील कुमार भी मौजूद रहे। एक्सिस बैंक ने स्व. सोनू के बीमा दावे का त्वरित निपटान करते हुए उनके परिजनों को यह सहायता राशि प्रदान की।

Back To Top