Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

एचडीएफसी बैंक से प्रोपर्टी पर लिए गए लोन की राशि अदा न करने पर प्रोपर्टी सील* 

ऐलनाबाद, 10 जनवरी( रमेश भार्गव ) : क्षेत्र के गांव उमेदपुरा निवासी रवि दत्त्त द्वारा सिरसा के एचडीएफसी बैंक से प्रोपर्टी पर लिए गए लोन की राशि अदा न करने पर बैंक अधिकारियों ने पुलिस बल के नेतृत्व में रवि दत्त्त की प्रोपर्टी को कब्जे में ले लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए लीगल एरिया मैनेजर प्रदीप वर्मा ने बताया कि गांव उमेदपुरा निवासी रवि दत्त्त के परिवार ने बैंक से 87 लाख रुपए का लोन लिया था। जिसके एवज में मल्लेकां में तीन अलग-अलग साइज की दुकानें बैंक के पास गिरवी रखी गई थी। लोन की राशि व ब्याज को मिलाकर अब तक 93 लाख रुपए बैंक की राशि रवि दत्त्त की ओर बकाया है। लोन लेने के काफी समय बाद भी रवि दत्त्त ने राशि नहीं लौटाई। कई बार बैंक की ओर से नोटिस दिए गए, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मामले के निपटारे के लिए कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने इस मामले में जिला उपायुक्त को लोन लेने वाले व्यक्ति की प्रोपर्टी कब्जे में लेने संबंधी आदेश दिए। जिलाधीश शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16 (1) व 17 (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त मामले में सुभाष चंद्र (एचओडी) ब्वायज पॉलिटैक्निक, सिरसा को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया। उन्होंने बताया कि रविदत्त्त व उसके परिवार को भी इस कार्रवाई संबंधी नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने कोई आपत्त्ति दर्ज नहीं करवाई। जिला उपायुक्त के आदेशों पर ड्यूटी मजिस्टे्रट ने बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस बल को साथ लेकर उमेदपुरा निवासी रवि दत्त्त की मल्लेका में स्थित प्रोपर्टी का बैंक को कब्जा दिलाकर उक्त तीनों दुकानों को सील कर दिया है।

Back To Top