Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

भारत के मुख्य न्यायाधीश को न्याय के लिए पत्रकार जगदीश असीजा ने भेंट की कलम

ऐलनाबाद,10 जनवरी (रमेश भार्गव )

न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व उत्कृष्ट बनाने के संदेश के साथ बुड्ढा खेड़ा पैक्स के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जगदीश असीजा ने भारत के मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत को एक कलम भेंट कर सम्मानित किया। यह अवसर उस समय आया जब मुख्य न्यायाधीश बरवाला पहुंचे।

पत्रकार जगदीश असीजा ने इस प्रतीकात्मक भेंट के माध्यम से न्याय व्यवस्था में निष्पक्षता, पारदर्शिता और त्वरित न्याय के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कलम न्याय, संविधान और लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक है, जिसके माध्यम से समाज को दिशा मिलती है।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस भावपूर्ण सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायपालिका और मीडिया दोनों लोकतंत्र के मजबूत स्तंभ हैं, और समाज में न्याय व सत्य की स्थापना में दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक क्षण बताया। कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा और न्याय व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

Back To Top