Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

भ्रष्टाचार हमेशा अज्ञानता के अंधेरे में फलता-फूलता है – एडवोकेट भादू*

ऐलनाबाद, 14 जनवरी( रमेश भार्गव )

भ्रष्टाचार हमेशा अज्ञानता के अंधेरे में फलता-फूलता है। जब किसी व्यक्ति को अपने कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं सरकारी प्रक्रियाओं की सही जानकारी नहीं होती, तब वह आसानी से भ्रष्टाचार का शिकार बन जाता है। ये विचार वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र सिंह भादू ने ऐलनाबाद खंड के गांव कुत्ताबढ़ स्थित ग्रामीण सचिवालय में सब- डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट आशीष आर्य के तत्वावधान में सब-डिवीजनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा संचालित विलेज लीगल केयर एंड सपोर्ट सेंटर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

एडवोकेट भादू ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति को दीमक की तरह अंदर से खोखला कर देता है। इसे समाप्त करने के लिए केवल कड़े कानून पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि आम नागरिक का कानूनी रूप से साक्षर और जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जब नागरिकों को अपने अधिकारों और सरकारी सेवाओं की निर्धारित प्रक्रिया, शुल्क और समय-सीमा की जानकारी होती है, तो बिचौलियों और भ्रष्ट तत्वों की भूमिका स्वतः समाप्त हो जाती है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल सेवाओं और कानून की जानकारी से व्यक्ति सीधे व्यवस्था से जुड़ता है, जिससे रिश्वतखोरी और कमीशनखोरी पर रोक लगती है। कानून से परिचित व्यक्ति को डराना आसान नहीं होता, वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का साहस रखता है। कानूनी जागरूकता ही न्याय के शासन की आधारशिला है। जब समाज का प्रत्येक वर्ग कानून से सशक्त होगा, तभी एक पारदर्शी, न्यायपूर्ण और समृद्ध भारत का निर्माण संभव हो सकेगा।

Back To Top