Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंचमुखी चौक में जलेबी और पकोड़ों का भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा

ऐलनाबाद, 15 जनवरी( रमेश भार्गव )
शहर के प्रमुख समाजसेवी जनों द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर लगाए जाने वाला विशाल भंडारा आज शहर के पंचमुखी चौक पर जन सहयोग से लगाकर दान पुण्य किया गया। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के बैनर तले लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं को जलेबी और पकोड़ो का प्रसाद वितरित किया गया जिसे सभी श्रद्धालुओं में चाव के साथ ग्रहण किया। भंडारे के मुख्य आयोजक साहबराम गोदारा, विनोद जसरासरिया व कृष्णलाल बंसल ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर लगाया जाता है पर क्योंकि इस बार बुधवार को मकर संक्रांति पर ग्यारस तिथि थी। जिसके चलते यह  भंडारा आज गुरुवार को लगाया गया है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान सूर्य स्वयं अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए उनके घर आते हैं। शनि मकर राशि के स्वामी है। इसलिए इस दिन को मकर संक्रांति भी कहा जाता है। सनातन धर्म की सबसे पवित्र गंगा नदी का भी आज ही के दिन धरती पर अवतरण हुआ था। इसलिए भी इस दिन का विशेष महत्व है। इस दिन पर सूर्य की पूजा का विशेष विधान है। ऐसा कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य करने से उसे विशेष लाभ होता है। मकर संक्रांति पर दान पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। इसका धार्मिक महत्व यह है कि इस दिन दान पुण्य करने वाले को सुख और समृद्धि मिलती है। चूंकि शनि देव को सरसों का तेल बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन सरसों के तेल का दान करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इस अवसर पर बीएम नागर, रवि कांडा व शहर के कई प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।
संबंधित फोटो साथ भेजी गई है।

Back To Top