Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सीआरडीएवी संस्थान के प्रतिनिधियों ने सीडीएलयू में विस्तार व्याख्यान में की सहभागिता

ऐलनाबाद,20 जनवरी( रमेश भार्गव)20 जनवरी 2026 को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित विस्तार व्याख्यान कार्यक्रम में सीआरडीएवी (CRDAV) संस्थान से डॉ. रणजीत सिंह , ज्योति एवं देवजोत ने सहभागिता की। कार्यक्रम का विषय “साहसी बनो, आत्मविश्वासी बनो” रहा, जिसमें मुख्य अतिथि स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित श्रोताओं को आत्मविश्वास, साहस, अनुशासन तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सकारात्मक सोच, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने पर बल दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षाविदों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों में भागीदारी से प्रतिभागियों को नवीन विचारों से परिचित होने, प्रेरक व्यक्तित्वों के अनुभवों से सीखने तथा अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने का अवसर मिलता है। इस प्रकार के आयोजन शैक्षणिक वातावरण को समृद्ध करते हुए युवाओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Back To Top