Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में परेड टुकडिय़ों की रिहर्सल का आयोजन

ऐलनाबाद, 20 जनवरी( रमेश भार्गव )
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जारी है। इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मार्च / परेड टुकडिय़ों की रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास सत्र का उद्देश्य गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के दौरान परेड और अन्य कार्यक्रमों में पूर्ण अनुशासन और तालमेल सुनिश्चित करना है।
परेड के नोडल अधिकारी सरदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों के बच्चों और एनसीसी की विभिन्न टुकडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। परेड कमांडर के नेतृत्व में बच्चों ने स्टेडियम के मुख्य मंच के सामने से मार्च पास्ट किया और सलामी दी। इस दौरान अधिकारियों ने जवानों की कदमताल, टर्न आउट और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रवक्ता बलदेव कुमार, पीटीआई मनेंद्र सिंह, पीटीआई बलवंत सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के इंचार्ज मौजूद रहे।

Back To Top