Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

अदालती आदेशों के बावजूद प्रशासन की चुप्पी: किसान सभा का सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना

8हनुमानगढ़। सहजीपुरा करनीसर के किसानों की सिंचाई पाइप लाइन जुड़वाने के मामले में जिला प्रशासन की कथित पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा व अन्य संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार से जिला कलेक्टर कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।

मुख्य मुद्दे और आरोप:

अदालती आदेशों की अवहेलना: किसान मलकीत सिंह के पक्ष में उप-मजिस्ट्रेट (26.09.2025), अपर जिला न्यायाधीश (08.12.2025) और माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर ने स्पष्ट फैसले दिए हैं। इसके बावजूद प्रशासन पाइप लाइन जुड़वाने में नाकाम रहा है।

राजनीतिक दबाव का आरोप: किसान नेताओं का आरोप है कि जिला प्रशासन सत्ताधारी भाजपा नेताओं की ‘कठपुतली’ बनकर काम कर रहा है। पुलिस7 जाब्ता तैयार होने के बाद भी ऐन वक्त पर बहाने बनाकर कार्यवाही टाल दी जाती है।

किसानों को आर्थिक नुकसान: सिंचाई सुविधा न होने के कारण किसानों की तीन फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और अब चौथी फसल पर भी संकट मंडरा रहा है।

प्रशासन का दोहरा मापदंड: संगठन ने सवाल उठाया कि जहां एथेनॉल फैक्ट्री मालिक के लिए 2700 पुलिसकर्मी तैनात किए जा सकते हैं, वहीं गरीब किसान को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के पास समय नहीं है।

कानून व्यवस्था पर सवाल: हनुमानगढ़ सदर थाने में दर्ज नाबालिग दलित बच्ची की गुमशुदगी (FIR नं. 6) के मामले में भी अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।

किसान सभा की चेतावनी: प्रशासन द्वारा धर्म, जाति और राजनीतिक रंजिश के आधार पर किए जा रहे भेदभाव से जिले की कानून व्यवस्था बिगड़ रही है। यदि किसानों की पाइप लाइन तुरंत नहीं जोड़ी गई और लंबित मामलों पर कार्यवाही नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया

जाएगा।

Back To Top