Flash Story
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट
महिलाओं की भागीदारी से मजबूत हो रहा सशक्त व विकसित राजस्थान का संकल्प
स्वस्थ थाली और सुरक्षित भोजन का संदेश लेकर आगे बढ़ा हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जिले के 3 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन
नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द हरियाणा आएंगे:सीएम सैनी ने की मुलाकात; अंबाला में शहीद स्मारक का कर सकते हैं उद्घाटन*

 

ऐलनाबाद,3 फरवरी( रमेश भार्गव )

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रदेश के विकास कार्यों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। माना जा रहा है कि सीएम ने प्रधानमंत्री को अंबाला में बनकर तैयार हुए भव्य ‘शहीद स्मारक’ के लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया। इसके चलते PM मोदी जल्द ही एक बार फिर हरियाणा की धरा पर आ सकते हैं।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब स्थित आदमपुर एयरपोर्ट का नाम ‘संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज’ के नाम पर रखने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। सीएम सैनी ने इसे सामाजिक समरसता की दिशा में एक नए बड़ा कदम बताया।

Back To Top