Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

एचपीएससी द्वारा पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा में मात्र 2.29 प्रतिशत अभ्यर्थियों को पास किया जाना योग्य युवाओं के साथ भद्दा मजाक: अभय चौटाला

ऐलनाबाद, 5 फरवरी( रमेश भार्गव) इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि एचपीएससी ने नौकरियों के लिए चयन प्रक्रिया का मजाक बना कर रख दिया है। अभी तक एक भी भर्ती ऐसी नहीं है जो एचपीएससी द्वारा हरियाणा के योग्य युवाओं को नौकरी देने के मकसद से की गई हो। बेरोजगारी से त्रस्त हरियाणा में कई सालों के इंतजार के बाद पीजीटी कंप्यूटर साइंस भर्ती का रिजल्ट आया है। पीजीटी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा में 1711 पदों के लिए 5100 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और मात्र 39 अभ्यर्थियों, जो कि 2.29 प्रतिशत बनता है, को ही पास किया गया। हरियाणा के युवा सरकारी नौकरियों के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन एचपीएससी उनकी मेहनत पर पानी फेर रही है और उन्हें नालायक और नाकाबिल साबित करने पर तुली है। हरियाणा के युवा बेहद बुद्धिमान है जो अपनी मेहनत से यूपीएससी जैसी बेहद कठिन परिक्षाओं को पास करके आईएएस, आईपीएस, जज और वैज्ञानिक बन रहे हैं। ऐसे में यह बात गले से नहीं उतरती कि पीजीटी कंप्यूटर साइंस जैसी एक सामान्य परीक्षा में पास हुए मात्र 2.29 प्रतिशत ही योग्य हैं। दूसरी ओर अभी तक जितनी भी भर्तियां की गई हैं उनमें से 90 प्रतिशत बाहर के प्रदेशों के लोगों को भर्ती किया गया है। यह सब भाजपा की सोची समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि हरियाणा के युवाओं को बेरोजगार रखा जा सके और सभी उच्च पदों पर बाहर के प्रदेशों से संघ से जुड़े लोगों का कब्जा किया जा सके और अपने मन मुताबिक पूरे सिस्टम पर कंट्रोल किया जा सके। बीजेपी सरकार तुरंत प्रभाव से एचपीएससी के चेयरमैन को बर्खास्त करे। इनेलो की सरकार आने पर हरियाणा के सभी योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के भर्ती किया जाएगा।

Back To Top