Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

एनसीसी में डॉ. सुरेश कुमार मेजर पद पर पदोन्नत

हरियाणा/हिसार (नीलम सलूजा) । सीआरएम जाट कॉलेज, हिसार के प्राणी विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में कैप्टन से मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सुनील कटारिया द्वारा प्रदान की गई। यह सम्मान डॉ. सुरेश कुमार द्वारा एनसीसी में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा कैडेट्स के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।

डॉ. सुरेश कुमार लंबे समय से एनसीसी से जुड़े हुए हैं और उनके कुशल मार्गदर्शन में अनेक कैडेट्स ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय एनसीसी शिविरों, परेड एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस अवसर पर कर्नल सुनील कटारिया ने डॉ. सुरेश कुमार को मेजर रैंक के बैजदान कर उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सुरेश कुमार की सेवाएं एनसीसी के लिए अत्यंत सराहनीय रही हैं।

डॉ. सुरेश कुमार की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर सीआरएम जाट कॉलेज के प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सुरेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कैडेट्स का मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे।

Back To Top