Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण: सुरेंद्र पूनिया

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) भारतीय जनता पार्टी, हांसी जिला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) के अवसर पर आज भाजपा जिला कार्यालय में एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने की। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, जिला परिषद चैयरमेन सोनू डाटा, पूर्व चैयरमेन सतबीर वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन मुख्य मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने एकात्म मानववाद के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों पर आधारित विकास की ऐसी अवधारणा प्रस्तुत की, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि पंडित जी का सिद्धांत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की प्रेरणा देता है तथा संगठन को विचार आधारित राजनीति की सुदृढ़ दिशा प्रदान करता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सेवा, समर्पण और अनुशासन के भाव से संगठनात्मक कार्यों को गति दें और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की नायब सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के कमजोर वर्गों के बीच सक्रिय भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशोक सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा हांसी जिला महामंत्री एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने किया। धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक मनजीत सिंह जांगड़ा ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान, कार्यक्रम सह-संयोजक ओमपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जयबीर माजरा एवं नीरज देवी, जिला सचिव प्रवीण सैनी, भतेरी देवी एवं सरला नाडा, जिला आईटी प्रमुख कुलदीप जांगड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोल्डी सैनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम जांगड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजपाल श्योराण,जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन बरवाला सुरेश गोयल, हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, बरवाला शहरी मंडल अध्यक्ष मनोज संदूजा, मिलगेट मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल,मनोनीत पार्षद नगरपालिका बरवाला पंकज बादल,अनूप सैनी, मार्केट कमेटी बरवाला वाइस चेयरमैन रोशन घनघस,वरिष्ठ भाजपा नेता कुलबीर सहारण,पल्लवेश गुंदली,मनजीत पुनिया, रघुबीर सिहाग,मंडल महामंत्री पितांबर दहिया एवं आशीष जांगड़ा, सिद्धार्थ जांगड़ा,युवा मोर्चा जिला सचिव प्रवेश सिंह, सन्नी ऐलावादी,मंडल मीडिया प्रभारी बरवाला भाजपा राजेश सलूजा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

Back To Top