Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में समस्त सर्व सवर्ण समाज हनुमानगढ़ में बैठक

हनुमानगढ़। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध मे करनी धर्मशाला हनुमंानगढ टाउन मे बैठक हुई। जिसमें यूजीसी एक्ट को लेकर सामान्य वर्ग में गहरा रोष व्याप्त है और इसे भेद भाव पूर्ण बताते हुए इसके विरोध में खुलकर रोष प्रकट किया। गौरतलब है कि यूजीसी एक्ट 2026 के विरोध में अब सत्तासीन पक्ष से जुड़े कार्यकर्ता और भाजपा सहयोगी संगठनों के प्रतिनिधि भी खुलकर मैदान में उतर आए हैं। सामान्य वर्ग के लोगों के साथ हुई विभिन्न बैठकों और विचार-विमर्श के बाद इस कानून को सामान्य वर्ग के खिलाफ बताया गया है। लोगों का कहना है कि इस एक्ट के माध्यम से सामान्य वर्ग को पूर्वाग्रह से ग्रसित मानते हुए दोषी ठहराने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। बुधवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा सहयोगी संगठनों के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बत्तरा,वरिष्ट भाजपा नेता प्रेम बंसल, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह खुड़ी,श्री करनी राजपूत सर्व हितकारनी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भालेरी, भवानीशंकर शर्मा, धन्नेसिंह राठौड़ सूर्य प्रकाश जोशी डॉ एम.पी शर्मा, वैध शिव कुमार शर्मा, लियाकत अली , करण सिंह राठौड़ पूर्व सरपंच, भूपेंद्र कौशिक, राम लुभाया तिना अध्यक्ष आरोड वंश समाज, सरदार बालकरण सिंह ढिल्लों, अनिल धुडिाया,प्रधान गुरबूटा सिंह गुरूद्वरा प्रेमनगर, सुशील जैन, पृथ्वीराज शर्मा, पृथ्वी शर्मा शूरवीर, ललित जैन, विजय सिंह चौहान, हरिओम शर्मा, अविनाश शर्मा,  सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट 2026 में सामान्य वर्ग के प्रति भेदभावपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं, जिन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सामान्य वर्ग को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर दोषी न माना जाए और झूठी शिकायतें करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएं। वक्ताओं ने यह भी कहा कि भेदभाव की परिभाषा को पूर्व में लागू नियमों के अनुसार यथावत रखा जाए तथा नए कानून में उल्लेखित जातिगत प्रावधानों को समाप्त किया जाए।

Back To Top