Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

आम आदमी पार्टी जिला हनुमानगढ़ द्वारा आज आप आपरे साथे अभियान के तहत नरेगा मजदूरों से संवाद स्थापित किया

आम आदमी पार्टी जिला हनुमानगढ़ द्वारा आज आप आपरे साथे अभियान के तहत नरेगा मजदूरों से संवाद स्थापित किया गया।आज जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल के नेतृत्व में ओबीसी विंग के जिला अध्यक्ष लीलाधर भाट, वरिष्ठ सदस्य गोपाल मेघवाल एवं सतपाल भाट के साथ ग्राम पंचायत भुनावली ढाणी एवं 13 KSP में मजदूरों से नरेगा साइट पर जाकर उनकी समस्याओं को सुना गया।मजदूरों ने महंगाई के अनुपात में मजदूरी बढ़ाने की मांग करते हुए बताया कि सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता हर साल दे रही है उन्हें खूब तनख्वाह दी जा रही है परंतु मजदूरों को नाम मात्र की मजदूरी दी जा रही है नरेगा में पहले से देय पानी संबंधी ,मेडिकल संबंधी,छाया संबंधी,उपकरण संबंधी और देय अन्य सुविधाओं को धीरे धीरे मजदूरों से छीन लिया है और महंगाई का लिबास मजदूरों को औढ़ा दिया गया है मजदूरों को 7 से 8 किलोमीटर तक काम करने के लिए पैदल ही जाना पड़ता है महिला मजदूरों ने नरेगा में कार्यरत गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव के समय महिला कर्मचारियों की तरह अवकाश की मांग करते हुए बताया कि उन्हें भी सरकारी महिला कर्मचारियों की तरह प्रसव के दौरान छुट्टी देते हुए छुट्टियों की मजदूरी देनी चाहिए साथ ही महंगाई के अनुपात में मजदूरी बढ़ानी चाहिए।साथ ही नरेगा साइट के दूर होने पर वहाँ पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे महिला मजदूरों को विशेषकर राहत मिल सके।साथ ही नरेगा मजदूरों को 125 दिनों की पूरी मजदूरी मिलनी चाहिए।अभी तक तो 100 दिन का रोजगार गिनती के मजदूरों को ही मिल रहा है।साथ में धात्री महिला मजदूरों के स्वास्थ का ध्यान रखते हुए उनके लिए पौष्टिक आहार का भी वितरण करवाया जाना चाहिए।

Back To Top