Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जिला कारागृह हनुमानगढ़ का किया निरीक्षण –

 

 

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में  शिवचरण मीना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ द्वारा जिला कारागृह का निरीक्षण किया गया। साथ ही जिला कारागृह में स्थित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह का वातावरण स्वच्छ पाया गया। बंदीगण को मिलने वाले भोजन व्यवस्था व चिकित्सा सुविधा के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई। कारागृह में निरूद्ध बंदीगण से संवाद वार्ता की गई एवं बंदीयों के समक्ष आने वाली समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने हेतु उप-अधीक्षक, जिला कारागृह को निर्देशित किया गया। श्री शिवचरण मीना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ द्वारा जिला कारागृह में बंदियों को टोल-फ्री राष्ट्रीय विधिक सहायता हेल्पलाईन नं. 15100 एवं ऑनलाईन नालसा पोर्टल, निःशुल्क विधिक सहायता, धारा 436ए के तहत जमानत का लाभ प्राप्त करने आदि के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गई तथा माननीय रालसा, जयपुर द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में जिला कारागृह, हनुमानगढ़ में निरूद्ध दोषसिद्ध बंदीगण को निःशुल्क विधिक सहायता के तहत अपील के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त  शिवचरण मीना, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ द्वारा हनुमानगढ़ टाउन स्थित सखी सेेंटर व अपना घर वृद्धाश्रम का भी मासिक निरीक्षण किया।

Back To Top