Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

डिग्गियों की अनुदान राशि जारी नहीं होने पर किसान आक्रोशित

-6 मार्च को कृषि उपनिदेशक कार्यालय के घेराव की चेतावनी
हनुमानगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा की प्रेस वार्ता जंक्शन स्थित गुरूद्वारा सिंघ सभा में आयोजित की गई, जिसमें किसानों की लंबित अनुदान राशि को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रेशम सिंह माणुका, संभाग सचिव रायसाहब मल्लड़खेड़ा, किसान नेता रघुवीर वर्मा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। नेताओं ने बताया कि डिग्गियों के निर्माण पर मिलने वाली अनुदान राशि पिछले एक वर्ष से जारी नहीं की गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
किसान नेताओं ने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में कृषि विभाग द्वारा किसानों पर मार्च माह तक डिग्गियां बनवाने का अनावश्यक दबाव बनाया गया था। विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया था कि मार्च 2025 तक अनुदान राशि किसानों के खातों में जमा कर दी जाएगी। किसानों ने विभाग के भरोसे पर कर्ज लेकर डिग्गियों का निर्माण कराया, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद उन्हें अब तक अनुदान नहीं मिला है। अब दूसरा वित्तीय वर्ष भी समाप्ति की ओर है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि किसानों ने डिग्गियों के निर्माण के लिए ब्याज पर धनराशि उठाई थी और आज तक वे उस पर ब्याज चुका रहे हैं। मौसम की मार, फसलों के नुकसान और बाजार में उचित दाम नहीं मिलने से पहले ही किसान परेशान है, ऐसे में सरकार द्वारा अनुदान राशि रोककर किसानों की स्थिति और अधिक खराब कर दी गई है।
प्रेस वार्ता में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने शीघ्र ही लंबित अनुदान राशि जारी नहीं की तो 6 मार्च को कृषि उपनिदेशक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि यह घेराव शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, लेकिन यदि फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से किसानों की पीड़ा को समझते हुए तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।इस मौके पर बलविन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, रामकुमार सहित अन्य किसान मौजूद थे।

Back To Top