Flash Story
आरटीई भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग
ऐलनाबाद कांग्रेस की बैठक, 9 अगस्त को सिरसा में जिलास्तरीय सम्मेलन
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा
नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संगठन सशक्त करने, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

हरियाणा पीडब्ल्यूडी कार्यकारी संघ बी एंड आर सिविल शाखा के विरेंद्र कुमार सर्वसम्मति से बने प्रधान

ऐलनाबाद , 22 फरवरी( रमेश भार्गव ) हरियाणा पी डब्ल्यूडी कार्यकारी
संघ बी एन्ड आर सिविल शाखा जिला के द्विवार्षिक चुनाव स्थानीय पीडब्ल्यूडी कार्यालय प्रांगण में यूनियन में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर की देखरेख में सर्व सम्मति से संपन्न हुए। सर्व सम्मति से विरेन्द्र कुमार को प्रधान, चेयरमैन मदनलाल शर्मा, सचिव अनिल कुमार कुन्डू, वरिष्ठ उप प्रधान जयपाल, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, उप कोषाध्यक्ष विकास कुमार गोदारा, उप प्रधान बीरेन्द्र कुमार नेहरा, खुशबू, रमेश कुमार, विजय कुमार, कर्मवीर सिंह, उप सचिव सन्दीप कुमार यादव, संगठन सचिव सुरेन्द्र कुमार, कार्यालय सचिव जसवीर सिंह इत्यादि पदाधिकारी चुने गए। चुने गए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमन्त्री नायब सैनी ने जब से प्रदेश की बागडोर संभाली है, तब से कर्मचारियों की मांगों को लेकर उनके साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। कोई भी कर्मचारी संगठन यदि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करता है तो भाजपा सरकार लाठी व गोली से आंदोलन को दबाने व कुचलने का काम कर रही है.उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में अहम योगदान देने वाले विभाग पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों की लंबित मांगों की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही जबकि इसके विपरीत काले कानून लागू कर रही है lजिसके चलते प्रदेश के कर्मचारियों में भाजपा सरकार के खिलाफ भय का माहौल है.
नवनियुक्त शाखा प्रधान वीरेंद्र कुमार ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए समस्याओं का समाधान तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का वचन दिया है.

Back To Top