Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

भजनलाल सरकार ने आधी रात को बदले 21 IPS, जोधपुर और जयपुर की पुलिस में बड़ा फेरबदल, जानिए

भजनलाल सरकार ने देर रात 21 IPS अधिकारियों के तबादले कर राजस्थान पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल किया। जोधपुर के कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर भेजा गया है, जबकि शरत कविराज जोधपुर के नए कमिश्नर होंगे। सत्येंद्र सिंह को जोधपुर रेंज का IG बनाया गया है। यह बदलाव आगामी चुनौतियों और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किया गया है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सोमवार देर रात पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी। इस लिस्ट ने सबसे ज्यादा चौंकाया ‘सन सिटी’ जोधपुर के पुलिस महकमे में, जहां कमिश्नर से लेकर रेंज IG तक के चेहरे बदल दिए गए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी इस आदेश में कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर बने शरत कविराज

तबादला सूची का सबसे चर्चित नाम जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश का रहा। दिलचस्प बात यह है कि जब तबादले की लिस्ट जारी हुई, उस समय कमिश्नर ओमप्रकाश जोधपुर के भीतरी शहर की गलियों में गश्त और ‘हथाई कल्चर’ को समझने के दौरे पर थे। ओमप्रकाश को अब जयपुर में कमिश्नर (स्पेशल ऑपरेशंस) के महत्वपूर्ण पद पर लगाया गया है। उन्होंने जोधपुर में AI पोर्टल और टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिसिंग जैसे कई नवाचार किए थे। अब जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर शरत कविराज होंगे। कविराज वर्तमान में SOG में IG के पद पर थे और जोधपुर ग्रामीण के SP रह चुके हैं, ऐसे में वे इलाके की नब्ज से अच्छी तरह वाकिफ हैं।एडीजी स्तर के प्रमुख बदलाव

हवा सिंह घुमरिया: एडीजी क्राइम ब्रांच से अब एडीजी मुख्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विपिन कुमार पांडे: इन्हें एडीजी भर्ती बोर्ड से हटाकर एडीजी क्राइम ब्रांच जैसी पावरफुल पोस्ट दी गई है।

प्रफुल्ल कुमार: इन्हें पदोन्नत कर एडीजी इंटेलिजेंस बनाया गया है।नवाचार बनाम नई चुनौतियां

इस फेरबदल में आईजी विकास कुमार से एटीएस का प्रभार वापस ले लिया गया है, अब वे केवल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दूसरी ओर, ओम प्रकाश द्वितीय को बीकानेर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक गलियारों में इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने और आगामी चुनौतियों के मद्देनजर अधिकारियों की कार्यक्षमता के आधार पर की गई तैनाती माना जा रहा है। विशेषकर जयपुर और जोधपुर जैसे महानगरों में पुलिसिंग को ‘पीपुल फ्रेंडली’ बनाने का जिम्मा अब नई टीम के कंधों पर है।

Back To Top