Flash Story
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता
निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की हो अक्षरश: पालना, राजनैतिक दलों का हो सहयोग : सुराणा
डीएवी के सितारों ने चमकाया नाम, नेटबॉल में चैंपियन तो तीरंदाजी-भारोत्तोलन में जीते पदक
औद्योगिक क्षेत्र के प्रदूषण से बढ़ी बीमारियां, माकपा ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
समाज कल्याण सप्ताह के तहत दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया उत्साह*
नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 454 केंद्रों पर हुआ बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
लायंस क्लब रॉयल्स द्वारा तपोवन मनोविकास विद्यालय को तीन गीजर और राशन सामग्री भेंट

पालना गृह में नवजात शिशु आने की जानकारी पर पहुंची बाल कल्याण समिति

बीकानेर, 22 फरवरी। बाल कल्याण समिति को पीबीएम अस्पताल के पालना गृह में नवजात लावारिस शिशु आने की सूचना मिली। इस पर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास और सदस्य जन्मेजय व्यास शिशु अस्पताल के नीकू वार्ड पहुंचे और शिशु के बारे में संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को नवजात शिशु का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु की उचित देखरेख व संरक्षण के लिए शिशु गृह से महिला केयरटेकर की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन के समन्वक प्रवेश आचार्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बाल कल्याण समिति द्वारा पिछले माह नवजात शिशुओं की सुरक्षा व संरक्षा के लिए ‘फैंके नहीं, हमें दें’ अभियान शुरू किया गया और इसके लिए प्रचार-प्रसार किया गया कि शिशुओं को लावारिस ना छोड़कर पालना गृहों में छोड़ें। इस अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता आई। पिछले पिछले दिनों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने संज्ञान लेकर पालनों की देखरेख के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए थे। जिस पर बाल कल्याण समिति एवं बाल अधिकार विभाग ने भी पालना गृहों का निरीक्षण किया। इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

Back To Top