Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

हनुमानगढ़ में राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव दत्ता का भव्य स्वागत

हनुमानगढ़। राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं ओम बिरला के विशेष अधिकारी राजीव दत्ता के हनुमानगढ़ आगमन पर गांव मक्कासर में दर्शन सिंह अखाड़े में जिला कुश्ती संघ की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पहलवान दर्शन सिंह, जिला कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह तथा कोच सतनाम सिंह के नेतृत्व में पहलवानों और खेल प्रेमियों ने उनका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा पहलवान उपस्थित रहे। पारंपरिक अंदाज में साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर राजीव दत्ता का सम्मान किया गया। स्वागत समारोह के बाद उन्होंने उपस्थित पहलवानों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी तैयारी, अभ्यास व्यवस्था और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान सरकार और केंद्र सरकार खेलों के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए विशेष योजनाएं लेकर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि कुश्ती सहित विभिन्न खेल विधाओं के खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर खेल सुविधाएं और आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराने की है।
उन्होंने युवा पहलवानों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। दत्ता ने कहा कि प्रदेश स्तर पर कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन, प्रशिक्षण शिविर और चयन ट्रायल नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें।
जिलाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ जिले में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है और यहां के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और अखाड़ों के विकास के लिए विशेष सहयोग की मांग भी रखी। कोच सतनाम सिंह ने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में आ रही चुनौतियों से अवगत कराते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में राजीव दत्ता ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संगठन और सरकार मिलकर कार्य करेंगे। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Back To Top