Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

9वां ‘भगवा होली महोत्सव’ 2 मार्च को*

 

ऐलनाबाद, 27 फरवरी( रमेश भार्गव) विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा सभी शहर वासियों के सहयोग से होली महोत्सव के कार्यक्रम को लेकर शहर के डीएवी स्कूल में गत दिनों एक मीटिंग रखी गई मीटिंग मे आगामी 2 मार्च सोमवार को होली के कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र पूरे शहर में डोर टू डोर देने के लिए सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने आज इस संवाददाता को दी। उन्होंने बताया कि 9वां ‘भगवा होली महोत्सव’ का शुभारंभ नोहर रोड स्थित बालाजी धाम बगीची से दोपहर 2:00 बजे शुरू होकर मुख्य बाजार के पंचमुखी चौक, ममेरा चौक, गांधी चौक, चौधरी देवीलाल चौक, टिब्बी चौक से होते हुए शाम को नचिकेतन मॉडल स्कूल, उधम सिंह चौक में संपन्न होगी। देवेंद्र गोयल ने बताया

कि इस 9वें ‘भगवा होली महोत्सव’ में मुख्य अतिथि राधेश्याम जी छापोला (समाजसेवी) व वशिष्ठ अतिथि राजीव वधवा (अध्यक्ष युवा अरोड़ वंश सेवा समिति) तथा स्वागतकर्ता अमित सर्वटा (अध्यक्ष भगवान वाल्मीकि प्रबंधक कमेटी) होंगे। उन्होंने बताया कि होली उत्सव पर राजस्थानी वेशभूषा में डफ व धमाल के साथ पूरे बाजार में होली खेलते हुए रंग और गुलाल उड़ाते हुए बालाजी धाम से दोपहर को 2:00 बजे प्रस्थान करेंगे। देवेंद्र गोयल ने बताया कि इस उत्सव पर एक लकी ड्रा कूपन से दस एवं एक बंपर ड्रा निकाला जाएगा। कूपन 2 मार्च सोमवार को 9:00 बजे से 1:00 बजे तक जमा करवा देवे (बालाजी धाम बगीची) में एक व्यक्ति एक ही कूपन जमा करवा सकता है तथा उपहार उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसके पास मौके पर कार्ड होगा।

Back To Top