Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

थानाधिकारी पर जातिगत टिप्पणी का आरोप, बार संघ का न्यायिक कार्य से बहिष्कार

हनुमानगढ़। पुलिस थाना भादरा के थानाधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई द्वारा बार संघ, भादरा के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अदरीश अली खान के विरुद्ध कथित रूप से जातिगत एवं अनर्गल टिप्पणी किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हो गया। मामले को लेकर बार संघ, भादरा के आह्वान पर जिला बार संघ, हनुमानगढ़ ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए गुरुवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि थानाधिकारी ने पक्षकारों के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री अदरीश अली खान के विरुद्ध आपत्तिजनक एवं जातिगत टिप्पणी की, जिससे न केवल उनकी व्यक्तिगत सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची, बल्कि समस्त अधिवक्ता समुदाय की गरिमा भी आहत हुई है। इस घटना को अधिवक्ताओं ने न्याय व्यवस्था एवं विधि व्यवसाय की मर्यादा के विपरीत बताया।

इसी संदर्भ में जिला बार संघ, हनुमानगढ़ के अध्यक्ष रोहित खिच्ची के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पुलिस थाना भादरा के थानाधिकारी हनुमानाराम बिश्नोई को तत्काल प्रभाव से उनके पदीय कर्तव्यों से हटाया जाए तथा उनके विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

अध्यक्ष रोहित खिच्ची ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और उसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि मामले में शीघ्र व निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो बार संघ आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष रोहित खिच्ची, उपाध्यक्ष गुरदेव सिंह, सचिव हेमराज वधवा, एडवोकेट जाकिर कयामखानी, नितिन छाबड़ा, इमरान खान, शहजाद हुसैन, इरशाद हुसैन, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल व्यक्ति विशेष बल्कि संपूर्ण विधि व्यवसाय की गरिमा पर आघात है।

Back To Top