Flash Story
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन

होली के पर्व पर पुलिस की मुस्तैदी सेे शराब का जखीरा बरामद,लाखों रुपए की 350 पेटी देशी शराब सहित पिकअप सवार काबू*।

ऐलनाबाद, 3 मार्च (रमेश भार्गव) सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव धोलपालिया क्षेत्र में दबिश देकर करीब 8 लाख 40 हजार रुपए की 350 पेटी (4200बोतल)देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब से भरी पिकअप गाड़ी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव धोलपालिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव धोलपालिया स्थित एक शराब ठेके पर अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब उतारी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।

दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिकअप गाड़ी को काबू किया, जिसमें भारी मात्रा में देशी शराब भरी हुई थी। गाड़ी में सवार व्यक्ति से जब वाहन के कागजात तथा शराब से संबंधित लाइसेंस एवं परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें से 350 पेटी (लगभग 4200 बोतल) देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणबीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र रामकिशन निवासी चहुवाली टिब्बी, राजस्थान के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद की गई शराब राजस्थान के तलवाड़ा क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पुलिस इस मामले में शराब की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच संबंधित थाना को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहारों के दौरान अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

Back To Top