Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

*स्व. सुरेन्द्र पचार की आठवीं पुण्यतिथि पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

रावतसर, नरेश सिगची* समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह पचार की आठवीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 9 बजे से डॉ. अम्बेडकर शिक्षा सदन उच्च माध्यमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 11, रावतसर में आयोजित होगा।

इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान एक महान मानव सेवा है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।

इस अवसर पर धर्मसिंह पचार (अध्यक्ष, डॉ. अम्बेडकर शिक्षा सदन समिति, रावतसर) तथा हेमन्त पचार (निवर्तमान उपाध्यक्ष, नगरपालिका रावतसर) ने क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने की अपील की है, ताकि इस पुण्य कार्य के माध्यम से स्व. सुरेन्द्र सिंह पचार को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सके।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाएंगी तथा सभी का सम्मान भी किया जाएगा।

Back To Top