Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

मेरठ में होने वाले प्रथम पैरा कबड्डी नेशनल फेडरेशन कप में राजस्थान टीम लेगी भाग

हनुमानगढ़। इंडियन पैरा कबड्डी एसोसिएशन एवं पैरा कबड्डी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 मार्च 2026 तक मेरठ (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने जा रहे प्रथम पैरा कबड्डी नेशनल फेडरेशन कप में राजस्थान की टीम भी भाग लेगी। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के आठ राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी।राजस्थान टीम की कमान जयपुर के दीपचंद को सौंपी गई है, जबकि उदयपुर के मनीष को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में कुल 12 खिलाड़ी शामिल हैं, जो राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संघ की सचिव संदीप कौर ने बताया कि यह प्रतियोगिता पैरा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। वहीं संघ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि विभिन्न राज्यों की टीमें इस टूर्नामेंट में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करेंगी और मुकाबले बेहद रोमांचक होंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान टीम ने जनवरी 2026 में विशाखापट्टनम में आयोजित तृतीय पैरा नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया था। इस उपलब्धि से राजस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्राप्त हुआ है।
इस बार विशेष रूप से राजस्थान की महिला पैरा कबड्डी टीम भी अपना डेब्यू मैच खेलेगी, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
राजस्थान पैरा कबड्डी टीम के इंचार्ज एवं अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी जगसीर सिंह को इंडियन पैरा कबड्डी एसोसिएशन द्वारा फेडरेशन कप टूर्नामेंट का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश के लिए सम्मानजनक उपलब्धि मानी जा रही है।
हनुमानगढ़ से टीम मैनेजर योगेश कुमावत ने कहा कि राजस्थान टीम ने अपने पिछले सभी प्रमुख मुकाबलों में पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस बार भी टीम से उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। हनुमानगढ़ से टीम के साथ योगेश कुमावत और राजेंद्र सिंह कोच के रूप में उपस्थित रहेंगे।
शहीद स्मारक के संस्थापक एडवोकेट शंकर सोनी ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शहीद स्मारक से खिलाड़ियों को नई ऊर्जा, प्रेरणा और साहस मिलता है।
राजस्थान टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
दीपचंद (जयपुर) – कप्तान, मनीष सिंह(उदयपुर) – उपकप्तान, रामावतार (जयपुर), शाहीद अली (अजमेर), रामस्वरूप जाट (अजमेर), भियाराम (बाड़मेर), गुरप्रीत सिंह(हनुमानगढ़), चेतराम (हनुमानगढ़), नरेंद्र सिंह(ब्यावर), लाखन सिंह(भरतपुर), लोकराम (श्रीगंगानगर), तगाराम (जालौर)
ये सभी खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेंगे और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Back To Top