Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

नामधारी समाज का इतिहास त्याग, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणादायक गाथा :मुख्यमंत्री

ऐलनाबाद , 8 मार्च( रमेश भार्गव ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा जिले के नामधारी गुरुद्वारा श्री जीवननगर में आयोजित भव्य होला मोहल्ला कार्यक्रम में शिरकत की और संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में आई नामधारी संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन आश्रम में आयोजित गौरवशाली पर्व होला मोहल्ला के अवसर पर आप सबके बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने संत दिलीप सिंह जी महाराज के चरणों में नमन करते हुए कहा कि संत समाज प्रेम, सेवा, भाईचारे और आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को जोड़ने का महान कार्य कर रहा है।
सिरसा की पावन धरती संतों और महापुरुषों की तपोभूमि
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा की पावन भूमि संतों और महापुरुषों की तपोभूमि रही है। वर्ष 1507 में प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के चरण इसी धरती पर पड़े थे। उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए यहां गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की स्थापना की गई।
उन्होंने कहा कि बाबा सरसाईं नाथ, बाबा भूमण शाह जैसे अनेक संतों ने इसी भूमि से समाज को आध्यात्मिकता, सेवा और मानवता का संदेश दिया। इन संतों की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा प्रदान कर रही हैं।
होला मोहल्ला साहस, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि होला मोहल्ला केवल एक उत्सव नहीं बल्कि हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, वीरता और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में साहस और भक्ति दोनों के संतुलन की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि यह उत्सव केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि अन्याय के विरुद्ध खड़े होने के संकल्प और पुरुषार्थ का प्रतीक भी है। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने होली के उत्साह के साथ खालसा परंपराओं को मजबूत करने और समाज भाईचारे व एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए होला मोहल्ला मनाने की परंपरा शुरू की गई थी
नामधारी समाज का इतिहास त्याग और बलिदान की प्रेरणादायक गाथा मुख्यमंत्री ने कहा कि नामधारी समाज का इतिहास त्याग तपस्या और बलिदान से भरा हुआ है सतगुरु राम सिंह जी महाराज द्वारा शुरू किया गया कुका आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है उन्होंने कहा कि जब देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था तब नामधारी समाज ने स्वदेशी अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का जो संदेश दिया उसने स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया मुख्यमंत्री ने उन वीर नामधारी शहीदों को भी नमन किया जिन्होंने मालेरकोटला में तोपों के सामने खड़े होकर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी,लेकिन सत्य और स्वाभिमान का मार्ग नहीं छोड़ा

देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही उपस्थिति मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के होला मोहल्ला कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक भौतिकवादी दोंर में भी लोगों की आस्था अपनी आध्यात्मिक जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई है उन्होंने कहा कि संतों और महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सकारात्मक दिशा देती है और लोगों को सेवा सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी क़े नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है यह विचारधारा नामधारी पंथ के शरबत्त दा भला और मानव सेवा के सिद्धांतों से मेल खाती है.

Back To Top