Flash Story
स्वतंत्रता दिवस पर जाट भवन में फहराया तिरंगा
डीसीसी कार्यालय में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ
सेक्टर 12 में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
हनुमानगढ़ टाउन में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ
श्री काजला धाम सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा 22 अगस्त को सजेगा बालाजी का भव्य दरबार, नवम सुंदरकांड पाठ का महाआयोज
संभाग स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
सावन तीज मिलन महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, झूलों, नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां* 

भद्रकाली मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर ने ली बैठक

हनुमानगढ़। भद्रकाली मेले की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर ने बैठक ली। हनुमानगढ़ सेवा समिति ( भारत क्लब) ने बैठक में श्रदालुओं की सुविधाओं के लिए सुझाव देते हुए व्यवस्था कराने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देशित करने का आग्रह किया । समिति अध्यक्ष मदन गोपाल जिंदल और सचिव सुनील धुड़िया ने  कलक्टर को बताया कि माँ भद्रकाली मन्दिर जाने वाले मोड़ से मन्दिर तक सड़क की चैड़ाई 82 फीट की है। यह सड़क वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा चैड़ाई करण कर पुःन निर्माण किया जा रहा है, परन्तु घघ्घर नदी के बन्धे के ऊपर बने हुए हनुमान मन्दिर से लेकर लगभग 500 मीटर तक अभी भी ग्रामीण सड़क पर ट्रेफिक चल रहा है जबकि उक्त सड़क की हालत बहुत खराब है व दोनों साईड शोल्डर बहुत ही ऊंचे-नीचे है जिससे कि हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। कृपया उक्त पँच सौ मीटर सड़क कार्य व दोनों साईड के शोल्डर बनवाने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग हनुमानगढ़ को निर्देशित करने का श्रम करें। निर्माण विभाग को निर्देशित करने, हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र की पार्किंग जो कि देवस्थान विभाग द्वारा की जाती है जो कि मेला क्षेत्र के बिल्कुल बीचों-बीच हैजिससे भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। उक्त पार्किंग को मेला क्षेत्र से बाहर बनाने के लिए देवस्थान विभाग को निर्देशित करने, हनुमानगढ़ टाउन से निकलते ही भद्रकाली मोड़ से कॉटन फैक्ट्री तक अंधेरा पसरा रहता है, रास्ते में रोशनी के लिए नगरपरिषद को आदेश जारी करने, टाउन क्षेत्र से भद्रकाली मन्दिर की तरफ मुख्य मेले के दिन चार पहिया वाहनों को अमरपुरा थेड़ीमोड़ पर ही पार्किंग कर रोके जाने व पार्किंग क्षेत्र से ई-रिक्शा को मेला क्षेत्र तक जाने की अनुमति प्रदान की जाए। मेला क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था हेतु चिकित्सा दल मय रोगी वाहन 19 मार्च  से 27 मार्च तक सुबह 7 से रात्रि 10 बजे तक उपस्थित रहने, मेला क्षेत्र में सफाई के लिए देवस्थान विभाग को आदेश देने और मेला समाप्ति के पश्चात सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का पूर्णरूप से सफ ई कचरा पात्र मय ऑटो टिप्पर व आगजनी की दुर्घटना रोकने हेतु दमकल वाहन हेतु नगरपरिषद हनुमानगढ़ को आदेश जारी करने, मेला क्षेत्र में प्रथम नवरात्रा मेला समाप्ति तक सरस दूध, दही, पनीर इत्यादि का बूथ लगाने हेतु गंगमूल डेयरी को निर्देशित करने, मेला क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था हेतु प्रतिदिन तीन टैंकर के लिए देवस्थान विभाग व एक ठण्डे पानी के टैंकर के लिए गंगमूल डेयरी को निर्देशित करने, मुख्य मेले के दिन मेला क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं और देवस्थान विभाग को ध्वनि प्रसारण यन्त्र यथा स्थान और केवल सुचनायें प्रसारित करने हेतु निर्देशित करने, मेला क्षेत्र में नवरात्रों के अवसर पर प्रथम नवरात्रा से ही श्रद्धालु प्रातः 4 बजे से पैदल यात्रा पर आने शुरू हो जाते हैं व देर रात्रि तक यात्रा आते हैं इसलिए अमरपुरा थेड़ी मौड़ से मन्दिर तक व मेला क्षेत्र में मुख्य मार्गों व मनियारी बाजार में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था, मोबाईल शौचालय उपलब्ध करवाने व उनकी सफाई के लिए, मेला क्षेत्र में पॉलिथिन थैलियों पर रोक लगाने का आदेश जारी करने,मुख्य मेला नवमी के दिन पार्किंग स्थल से भद्रकाली मंदिर तक बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा का संचालन करने, पार्किंग स्थल पर निर्धारित दर का बोर्ड लगाने व समय-समय पर जांच करने के लिए देवस्थान विभाग को निर्देशित करने का आग्रह किया।
*हनुमानगढ़ सेवा समिति करेगी ये व्यवस्था*
पदाधिकारीयों ने बताया कि मेले के दौरान हनुमानगढ़ सेवा समिति द्वारा पेयजल की व्यवस्था सबमर्सिबल, एक बड़ी टंकी, एक टैंकर और 30 स्वयं सेवकों के द्वारा बाल्टियों से यात्रियों की पेयजल की व्यवस्था की जाती है चिकित्सा व्यवस्था, निःशुल्क जूताघर, खोया खोया केंद्र जिसमें गुमशुदा बच्चों में गुमशुदा समान इत्यादि की सूचना प्रसारित की जाती है मंदिर प्रांगण में समय सेवकों द्वारा यात्रा की यात्राओं को सुगम दर्शन हेतु सुरक्षाकर्मियों का सहयोग तथा समिति द्वारा प्रथम नवरात्र से अष्टमी तक प्रातः 10 से 3 बजे तक भंडारा लगाया जाएगा, नवमी को महिला विश्रम गृह समिति के कार्यालय के पीछे स्थापित किया जाएगा।

Back To Top