Flash Story
स्वतंत्रता दिवस पर जाट भवन में फहराया तिरंगा
डीसीसी कार्यालय में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ
सेक्टर 12 में धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
हनुमानगढ़ टाउन में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ
श्री काजला धाम सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा 22 अगस्त को सजेगा बालाजी का भव्य दरबार, नवम सुंदरकांड पाठ का महाआयोज
संभाग स्तरीय बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
सावन तीज मिलन महोत्सव में उमड़ा महिलाओं का सैलाब, झूलों, नृत्य और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां* 

नचिकेतन पब्लिक स्कूल की छात्रा सहजप्रीत ने तीरंदाजी ट्रायल में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बनाई जगह

ऐलनाबाद, 11 मार्च (रमेश भार्गव) नचिकेतन पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा सहजप्रीत पुत्री परमिंदर परमा ने तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विद्यालय, शहर और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी ट्रायल का आयोजन जींद में किया गया, जिसमें राज्यभर से अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सहजप्रीत ने अंडर-13 तथा अंडर-15 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अपने सटीक निशाने और आत्मविश्वास से उन्होंने निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। सहजप्रीत की इस शानदार उपलब्धि के आधार पर उनका चयन आगामी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो कि गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

विद्यालय परिवार के लिए यह उपलब्धि अत्यंत गर्व का विषय है। सहजप्रीत की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। कम आयु में ही तीरंदाजी के क्षेत्र में उनका यह प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक रणजीत सिंह सिद्धु ने सहजप्रीत को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्राप्त की जा रही उपलब्धियाँ विद्यालय की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सहजप्रीत आगामी प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेगी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यार्थियों में खेलों के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं तथा उन्हें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

विद्यालय के चेयरमैन राजेंद्र सिंह सिद्धु तथा सचिव छबील दास सुथार ने सहजप्रीत को अपनी शुभकामनाएँ भेजी | इस अवसर पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर अशोक कुमार मोहराना, प्राचार्य एस. एन. पारीक, प्रबंधन समिति के सदस्य परमिंदर सिंह सिद्धु, कपिल सुथार, शिवम सुथार, अध्यापकगण, विद्यार्थी तथा विद्यालय के प्रेस प्रवक्ता गुरसेवक सिंह ने सहजप्रीत को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Back To Top