राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 55वीं दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने दिखाया दमख़म*
ऐलनाबाद , 13 मार्च( रमेश भार्गव )
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सिरसा में 55वीं दो-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दमख़म दिखाते हुए प्रतिभा दिखाई। लड़कों की खेल प्रतियोगिताओं के परिणामों में ट्रिपल जंप में श्याम ने प्रथम, जशन नागपाल ने द्वितीय तथा चिराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में रजत शर्मा प्रथम, जोबन द्वितीय और श्याम तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में भी रजत शर्मा प्रथम, जोबन द्वितीय और श्याम तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता में अनिल कुमार ने प्रथम, गुरप्रीत सिंह ने द्वितीय और चंदन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लड़कियों की शॉट पुट प्रतियोगिता में मोनिका ने प्रथम, सरीना ने द्वितीय और रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लडकों की 1500 मीटर दौड़ में जोबन प्रथम, राघव शर्मा द्वितीय और उत्तम कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में कशिश ने प्रथम, मोनिल कंबोज ने द्वितीय और मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 400 मीटर हीट फाइनल में रजत शर्मा प्रथम, उत्तम द्वितीय और राजन तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 4×400 मीटर अंतर-शाखा रिले दौड़ में मैकेनिकल शाखा ने प्रथम, इलेक्ट्रिकल शाखा ने द्वितीय और कृषि इंजीनियरिंग शाखा ने तृतीय स्थान हासिल किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने भी रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया।
समारोह में संस्थान की छात्राओं ने राजस्थानी संस्कृति की शानदार झलक प्रस्तुत करते हुए नृत्य किया।

