ऐलनबाद, 18 मार्च (रमेश भार्गव ) सीआरडीएवी गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा के दिशा-निर्देशानुसार गणित विभाग द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय पाई दिवस’ (इंटरनेशनल पी डे ) बड़े उत्साह के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर इंदु कामरा द्वारा आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में गणित के प्रति रुचि पैदा करना और दैनिक जीवन में इसकी महत्ता को समझाना था।
इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी (क्विज ) प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। छात्राओं की सुविधा को देखते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के जरिए गणितीय सूत्रों और ‘पाई’ के महत्व को प्रदर्शित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि तार्किक सोच विकसित करने का आधार है। उन्होंने ‘पाई’ (\पी ) की महत्ता बताते हुए कहा कि विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इसके बिना गणना करना असंभव है। उन्होंने विजेता छात्राओं को प्रोत्साहित किया और भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कॉलेज का अन्य स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

