Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हजारों रुपए की 12 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन बरामद, दो मामलों में बाइक सवार तीन युवक काबू ।

ऐलनाबाद, 23 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद व सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त के दौरान दो मामलों में बाइक सवार तीन युवकों को हजारों रुपए की 12 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नानुआना रोड़ रानियां से होते हुए स्टेडियम की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब रानियां स्टेडियम के नजदीक पहुंची तो सामने से बाइक सवार एक नौजवान युवक आता दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो बाइक अचानक बंद हो गई। पुलिस पार्टी ने शक के आधार आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ खैरा पुत्र जगरुप सिंह निवासी गांव बालासर,जिला सिरसा को गिरफ्तार कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में बाइक की तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 52 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया की वहीं एक अन्य घटना में सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव फुलकां क्षेत्र में मौजूद थी । इसी दौरान गांव की तरफ बाइक सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया । उक्त बाइक सवार युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक बाइक को वापस मोड़कर भागने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी युवक राहुल पुत्र राधेश्याम निवासी ताजिया खेड़ा व चंद्रपाल उर्फ चंद्र पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव फुलकां,जिला सिरसा को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो बाइक के वाइजर से 6 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियो से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Back To Top