Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

टीबी रोग से बचाव के बारे में महिलाओं को किया जागरूक

ऐलनाबाद , 24 मार्च( रमेश भार्गव )जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा ‘विश्व क्षयरोग दिवस’ के अवसर पर मंगलवार को  पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ई-बैंक मित्र का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को टीबी रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी सिरसा के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल ने बताया कि टीबी के मुख्य लक्षण लगातार खांसी, खांसी में खून या बलगम आना, शाम को बुखार, सीने में दर्द और तेजी से वजन कम होना शामिल है। उन्होंने कहा कि टीबी से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति से दूरी, मास्क का उपयोग, पौष्टिक आहार तथा हवादार कमरों में रहना है।

रेडक्रॉस के सहायक सचिव गुरमीत सिंह सैनी व रेडक्रॉस के उप अधीक्षक पवन राणा ने बताया कि टीबी नियमित दवा लेने से ठीक हो सकती है। टीबी से पीड़ित व्यक्ति सामान्य अस्पताल, पीएचसी/सीएचसी से निर्धारित अवधि की दवाई निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं तथा टीबी रोगियों को सरकार द्वारा पौष्टिक आहार के लिए निर्धारित राशि भी प्रदान की जाती है। इस अवसर पर पीएनबी ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्था के निदेशक जितेश कंबोज तथा फैकल्टी राकेश शर्मा व दलबीर सिंह भी उपस्थित थे।

Back To Top