Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

डीएसपी राज सिंह ने गांव रंधावा में नुक्कड़ सभा कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया ।

ऐलनाबाद, 25 मार्च (रमेश भार्गव) सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसपी राज सिंह ने नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रंधावा में पहुंचकर ग्रामीणों व युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, पंचायत प्रतिनिधि तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी राज सिंह ने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और नशा विरोधी मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और यूथ क्लबों से अपील की कि वे इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभाएं, ताकि एक स्वस्थ और नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।डीएसपी ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और युवाओं को खेलों व सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। कई युवा अब शिक्षा और खेलों की ओर रुख कर रहे हैं, वहीं कुछ नशा ग्रस्त युवाओं ने नशा छोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। ऐसे युवाओं का प्रशासन के सहयोग से इलाज करवाकर उन्हें मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है।उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांव, गली और मोहल्ले की जिम्मेदारी स्वयं लें तथा न तो नशा करें और न ही अपने आसपास नशा बिकने दें। इसके साथ ही गांव में भाईचारे को मजबूत करने, रात्रि में टिकरी पहरा लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की।कार्यक्रम के अंत में गांव के सरपंच और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Back To Top