Flash Story
महिला सुरक्षा संकल्प अभियान को लेकर प्रशासन गंभीर, विभागों के समन्वय से बनेगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था
पक्कासारणा स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने सीडीईओ को सौंपा ज्ञापन
दूध में मिलावट पर सख्ती जारी: जांच अभियान के तहत चार सैंपल लिए, बीकानेर लैब भेजे
शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे मासूम और निर्दोष बच्चों पर पैलेट गन का इस्तेमाल और कील लगी लाठियों से बेरहमी से पीटने और लड़कियों के कपड़े फाड़ने की घटना बेहद निंदनीय: अभय चौटाला
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा :- एसपी दीपक सहारण
व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को करियर एवं रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे सांसद कुलदीप इंदौरा के निवास, पूर्व मंत्री हीरालाल इंदौरा का जाना कुशलक्षेम*
वीर शहीद मेजर विकास भांभू के नाम पर होगा हनुमानगढ़ मेडिकल कॉलेज
माइक थामते ही पत्रकार नहीं बन जाता कोई: फर्जी पत्रकारिता के बढ़ते चलन ने खड़े किए गंभीर सवाल

कृषि औजार रोटावेटर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,दो युवक काबू ।

*गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर चोरीशुदा रोटावेटर कृषि औजार बरामद ।*

 

 

ऐलनाबाद, 25 मार्च (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा संपति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कृषि औजार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक गुरमेश ने बताया कि बगीचा सिंह पुत्र दौलत राम निवासी ढाणी गांव माधोसिंघाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ढाणी के बाहर कृषि में उपयोग करने वाले औजार खड़े किए गए थे । बीती 23 मार्च 2026 को जब खेत की बुवाई करने के लिए रोटावेटर कृषि औजार देखा तो अज्ञात युवकों द्वारा चोरी करना पाया गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में कृषि औजार चोरी का मामला दर्ज कर जांच एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी । जांच के दौरान एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सिंह पुत्र राजीव कुमार व सतवीर सिंह पुत्र अमर सिंह निवासियां गांव मोडिया खेड़ा,जिला सिरसा को फेफाना रोड़ मल्लेकां क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा कृषि औजार रोटावेटर बरामद कर लिया है । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी नशा करने का आदि है और अक्सर नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देता है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर आपराधिक रिकार्ड खंगाला गया तो दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के 5/5 मामले दर्ज होने पाए गए हैं । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Back To Top