Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ऐलनाबाद, 25 मार्च (रमेश भार्गव) माँ दुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चैत्र नवरात्र के पावन उपलक्ष्य में दुर्गा मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के प्रधान अशोक कुमार धानुका और प्रवक्ता एमपी तंवर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए सभी भक्तों को आमंत्रित किया है।

आयोजन का विवरण इस प्रकार है:

26मार्च सुबह कंजक पूजन के पश्चात माता रानी का विशेष प्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा, जो कि निरंतर पूरे दिन चलेगा और

रात्रि को विशेष हवन यज्ञ का आयोजन होगा। विधिवत पूजन और मंत्रोच्चारण के साथ हवन की शुरुआत रात्रि 9:15 बजे की जाएगी और मन्दिर प्रांगण में महिला मण्डल द्वारा संकीर्तन किया जायेगा|

27 मार्च को (विशेष आकर्षण): नवरात्र के समापन अवसर पर 27 मार्च को माता रानी की भव्य संध्या आरती होगी। आरती के तुरंत बाद सभी भक्तों को ‘मैया रानी का खजाना’ वितरित किया जाएगा। खजाना वितरण का यह कार्यक्रम रात 10:00 बजे तक जारी रहेगा।

प्रधान अशोक कुमार धानुका ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि माता रानी का खजाना प्राप्त करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

प्रवक्ता एमपी तंवर ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर प्रांगण में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और भक्तिमय कार्यक्रमों का लाभ उठाएं।

Back To Top