Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सुनीता अग्रवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना से शिष्टाचार मुलाकात की।

हनुमानगढ़। महिला एवं बाल कल्याण सेवा समिति सदस्यों ने बुधवार को अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीना से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान समिति ने जिले में बढ़ते महिला एवं बाल अपराधों पर नियंत्रण, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, महिला सुरक्षा को मजबूत करने तथा नशे के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने की मांग रखी। साथ ही युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया। समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि समिति की ओर से 30 मार्च से जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में महिला आत्मरक्षा कौशल प्रशिक्षण एवं साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजस्थान महिला पुलिस के सहयोग से आयोजित होगा, जिसमें महिला पुलिस मास्टर ट्रेनर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। साथ ही साइबर विशेषज्ञों की ओर से छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान समिति सदस्यों ने आईपीएस नरेंद्र मीना को पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समिति सचिव मोनिका जिंदल, कोषाध्यक्ष रेखा बंसल, संगठन मंत्री विनीता सिंगला, लीजा गोयल, सोनू अग्रवाल, तृप्ता, आरती सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Back To Top