Flash Story
जिला कलक्टर ने किया ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के पोस्टर का विमोचन
महंत भरत मुनि जी ने कथा की चढ़ावा राशि शिव नंदीशाला को की समर्पित, सेवा और गौ संरक्षण का दिया प्रेरणादायक संदेश
लाखों रूपए की 60 ग्राम 93 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।
इनेलो की युवा और छात्र इकाई शुक्रवार, 24 जुलाई 2026, को पूरे हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर करेगी प्रदर्शन और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के नाम सौंपेंगी ज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सिरसा के किन्नू को जीआई टैग मिलने पर दी बधाई
पहली ही तेज बारिश ने नगर परिषद के जल निकासी के तमाम दावों और तैयारियों की पोल खोलकर रख दी
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सरदारशहर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में की शिरकत, विद्यार्थियों को किया सम्मानित
सांसद कुलदीप इंदौरा ने संसद में श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में पोटाश भंडार के दोहन का मुद्दा उठाया और कहा कि पहचाने गए 17 ब्लॉकों में से केवल 2 की ही नीलामी हुई है और सरकार इसे लेकर गंभीर नहीं है।
घग्घर के पट्टड़ों का जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश

अज़ीज़ प्रताप सिंह खोसा की याद में कबड्डी टूर्नामेंट व खेल मुकाबले 29 मार्च को

ऐलनाबाद, 26, मार्च (रमेश भार्गव) : अजीज प्रताप सिंह खोसा फाउंडेशन की एक बैठक हुई । इस मीटिंग में हर वर्ष की भांति स्वर्गीय अजीज प्रताप सिंह खोसा के जन्म दिवस पर आगामी 29 मार्च रविवार को सातवें कबड्डी टूर्नामेंट व अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का फैसला लिया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा ने बताया कि इन खेल मुकाबलों में हर वर्ष की भांति सुबह मैराथन दौड़ मुकाबले होंगे जिसमें लड़के व लड़कियों के तीन – तीन वर्ग बनाए गए है, इस में एक से लेकर 18 वर्ष वहीं 19 से लेकर 40 वर्ष व 41 से लेकर 60 वर्ष की मैराथन दौड़ आयोजित होगी। तीनों कैटेगरी में पहले 10-10 प्रतिभागियों को मेडल व नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह अंडर 14, अंडर 16, अंडर 17 व अंडर 19 के बच्चों की 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मीटर दौड़ व लौंग जंप, शॉटपुट मुकाबले होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान लड़कों के जिला स्तरीय 55 किलोग्राम भार वर्ग के सर्कल व नैशनल कबड्डी मुकाबले करवाए जाएंगे और लड़कियों के जिला स्तरीय खो- खो मुकाबले भी होंगे। दोपहर बाद लड़कियों की आल ओपन सर्कल कबड्डी के मुकाबले व लड़कों की सर्कल कबड्डी के जिला स्तरीय मुकाबले करवाएं जाएंगे। सभी टीमों को नगद राशि व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खोसा, सुखविंदर सिंह डीपी, प्रीत औलख, सोमपत कोच,सुरेंद्र सिंह बराड़, गुरजंट सिंह सिद्धू, सोनू शर्मा, मनदीप सिंह बराड़, जशन खोसा,जसकरण खोसा, हर्ष बराड़, प्रहलाद कोच,पलविंदर सिंह बराड़ सहित फाउंडेशन के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Back To Top